फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: AAP will fight alone on 403 seats: Surendra Singh

मथुरा: आप 403 सीटों पर अकेली लड़ेगी चुनाव: सुरेंद्र सिंह

Mon, 13 Sep 2021 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Mathura: AAP will fight alone on 403 seats: Surendra Singh
मथुरा। दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। आप 403 विधानसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा 8 जुलाई 2021 से चलाए जा रहे यूपी जोड़ो अभियान के अंतर्गत सदस्यता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। यह बात गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव दौलतपुर में आयोजित सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सह प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

प्रभारी मथुरा जिला रानू निगम ने प्रदेश में महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां खुलेआम दरिंदगी की शिकार हो रही हैं। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि योगी सरकार अब मात्र चंद महीनों की मेहमान है। संचालन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनंत कौशिक ने किया।
विज्ञापन

जिला महासचिव सुरेश कुमार सैनी, सागर वाल्मीकि, एडवोकेट रामेश्वर, दौलतपुर प्रधान लिली अरशद खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीरज यादव, सुरेंद्र चौहान, अंसार अल्वी, अशोक सैनी, संतोष सक्सेना, मनी प्रकाश, जग्गू मल, अमर डीलर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed