फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: A prize robber of 25 thousand arrested, arms and bike recovered

मथुरा: 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Thu, 22 Apr 2021 06:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: A prize robber of 25 thousand arrested, arms and bike recovered
मथुरा। 17 दिन पूर्व किराना व्यापारी से कार लूटने वाले गैंग के सरगना अंतरराज्यीय 25 हजार का इनामी मन्नू ठाकुर को छाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से बाइक और हथियार बरामद हुए हैं। शातिर लुटेरे पर हरियाणा के फरीदाबाद में 20 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद के एक किराना व्यापारी मदन मोहन की कार 6 अज्ञात बदमाशों ने पांच अप्रैल को अकबरपुर पुल पर असलहा के बल पर लूट ली थी। व्यापारी ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जुटी टीमों ने 12 अप्रैल को दो लुटेरे गिरफ्तार करके कार को बरामद कर लिया था। प्रकाश में आए मन्नू ठाकुर पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को छाता पुलिस ने गैंग लीडर मन्नू ठाकुर निवासी लीखी, हसनपुर (पलवल) को बाइक और असलहा समेत गांव गौहारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि कोतवाल छाता रवि त्यागी ने टीम के साथ 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। शातिर लुटेरे के खिलाफ हरियाणा के फरीदाबाद में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed