फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 70 thousand were lost in the greed of being buried in the house

मथुरा: घर में खजाना दबा होने के लालच में 70 हजार गंवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 70 thousand were lost in the greed of being buried in the house
कोसीकलां (मथुरा)। गांव खरौट में एक युवक ने तांत्रिक पर घर में खजाना दबा होने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव के युवक कृष्णपाल का आरोप है कि समीप के एक गांव में रहने वाला एक तांत्रिक उसके घर आया। तांत्रिक ने घर के आंगन में खजाना दबा होने की जानकारी दी। यदि अमावस्या की रात 12 बजे वह उसे खुदवाएगा तो उसे काफी खजाना प्राप्त होगा। आरोप है कि खजाना निकलवाने के उसे अमावस्या शुरू होने से पूर्व कुछ पूजा अर्चना करानी होगी, जिसमें हजारों रुपये का खर्च आएगा। झांसे में आए युवक ने तांत्रिक को 70 हजार रुपये दे दिए।

तांत्रिक कुछ सामान लेकर शनिवार की देर रात्रि में युवक के घर पहुंचा और पूजा पाठ करके 12 बजे जब घर का आंगन खुदवाया गया तो उसमें सिर्फ पीतल की प्लेटें निकली। पीड़ित तांत्रिक से रुपये वापस मांगने गांव गया तो वहां से भाग गया। पीड़ित ने थाना कोसीकलां में तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि उनके संज्ञान मे ऐेसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed