फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 44 green trees standing in fields were cut down police arrested three accused.

मथुरा में फिर चली हरियाली पर आरी: खेत में खड़े 44 हरे पेड़ काट डाले, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2025 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jan 2025 03:07 PM IST
सार

डालमिया फार्म हाउस के बाद जैत क्षेत्र में 44 हरे पेड़ काट दिए गए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Mathura: 44 green trees standing in fields were cut down police arrested three accused.
खेत में खड़े 44 हरे पेड़ काट डाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र वृक्ष कटान को लेकर फिर एक बार सुर्खियों में है। डालमिया फार्म हाउस में हुए हरे वृक्ष कटान का मामला अभी थमा भी नहीं था कि आरोपियों ने खेत में खड़े 44 हरे पेड़ काट डाले। मामले में वन रक्षक ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके कब्जे से हरे वृक्ष, जेसीबी मशीन व ट्रक को बरामद कर थाने पर खड़ा कर लिया है। 
विज्ञापन




वन रक्षक साजिद ने थाना जैंत पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वन रक्षक ने बताया कि उन्हें क्षेत्र से हरे वृक्ष काटने की सूचना मिली थी। जिस पर वह वनरक्षक जयवीर सिंह, एसएसआई महावीर सिंह, नरेश भाटी, जयसिंह, अमित राय, रामदेव शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें तीन लोग खेत से यूके लिप्टस (सफेदा) के हरे वृक्ष काटकर ट्रक में भर रहे थे। तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने अपना नाम आजाद सिंह पुत्र प्रह्लाद सिंह, अरुण पुत्र आजाद सिंह निवासी जैंत, सौरभ पुत्र उदयवीर निवासी फैंचरी थाना जैंत बताया। आजाद से पूछताछ की गई तो बताया कि उसने अपने खेत में हरे वृक्ष लगवाए थे। दूसरा खेत ओमप्रकाश पुत्र करुआ निवासी आझई का है। दोनों मिलकर पेड़ कटवा रहे थे। अरुण सिंह ने बताया कि वह अपने पिता आजाद के साथ मिलकर जेसीबी मशीन से कटे पेड़ों की जड़े उखाड़कर मिट्टी डलवा रहे थे। वहीं सौरभ ने बताया कि वह जेसीबी ऑपरेटर है आजाद व अरुण के कहने पर ही यहां आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कुल 44 हरे वृक्ष व 192 झाड़ियां काट डाली। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया वनरक्षक की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं तीन आरोपी सौरभ, अरुण व आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed