{"_id":"6140afe18ebc3e7d131a3fdf","slug":"mathura-42-people-suffering-from-fever-in-chaumuhan-s-naugaon-mathura-news-agr507539222","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चौमुहां के नौगांव में 42 लोग बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चौमुहां के नौगांव में 42 लोग बुखार से पीड़ित
विज्ञापन
नगला बरी में मरीजों को उपचार देती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां (मथुरा)। गांव नौगांव में बुखार से काफी संख्या में लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए सर्वे में 42 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। 54 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
चौमुहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि नौगांव में फैले वायरल बुखार की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया है। वह स्वयं भी गांव के लोगों से घर-घर जाकर मिले हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 42 लोग वायरल बुखार से पीड़ित मिले। 54 लोगों के ब्लड सैंपल की जांच के लिए भेजे गए हैं।
ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही बुखार के बारे में पता लग पाएगा। फिलहाल गांव में अलग-अलग स्थानों पर चार जगह डॉक्टरों की टीम लगाई गई हैं, जो बीमार मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई उपलब्ध करा रही हैं। किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
वायरल बुखार पीड़ित कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। प्रधान लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का मच्छरों से बचाव करने के लिए नाली, पोखर, तालाब में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया है। गांव की प्रत्येक गली, मोहल्ले की सफाई निरंतर कराई जा रही है।