{"_id":"61910d3d042764085d248e52","slug":"mathura-31-couples-hold-each-other-s-hands-mathura-news-mtr5085278194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 31 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 31 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। प्रभात जाग्रति मंच के तत्वावधान में रविवार को गांधी चिकित्सालय परिसर में नव विवाह समारोह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर 31 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समाज के लोगों ने नव दंपत्तियों को आशीष प्रदान किया। इससे पूर्व सभी दूल्हा बरातियों के साथ बैंडबाजों के साथ सामूहिक निकासी कर विवाह स्थल पर पहुंचे।
नगर मे 31 दूल्हों की बरात को मुख्य अतिथि कोकिलावन के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व जीएलए विश्वविद्यालय के सचिव नीरज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
दूल्हों की निकासी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विवाह स्थल पहुंची व वरमाला कार्यक्रम के बाद विधिविधान से सामूहिक विवाह हुए। इस मौके पर सभी अतिथियों ने नव दंपत्तियों को आशीष प्रदान किया। अतिथियों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और आदर्श विवाह सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस मौके पर मंच के संयोजक जेपी मिश्रा, महेंद्र मंगला, मनीष बठैनियां, पदम शर्मा, विष्णु शर्मा, अंकित गुप्ता, सौरभ बिछोरिया, हिमांशु सक्सेना, प्रवीन अग्रवाल, पीतांबर चौधरी, मूलचंद कर्दम व्यवस्थाओं में लगे रहे।
कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा अध्यक्ष जगदीश शर्मा सुपानिया, चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, भागवताचार्य धर्म महाराज, योगेंद्र शर्मा, धर्मप्रकाश अग्रवाल, संजीव जाबिया, देशबंधु अग्रवाल, तरुण सेठ, हुकम अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, धर्मवीर अग्रवाल, गिरधारी लाल, विष्णु मित्तल, विष्णु शर्मा, मूलचंद कर्दम मौजूद थे।
कन्यादान को उमड़े लोग
समाजसेवियों की मदद से काफी सामान कन्यादान के रूप में दिया गया, जिसमें अलमारी, कूलर, पंखा, ड्रेसिंग टेबिल, कुर्सी, मेज, रसोई का पूरा सामान, प्रेस, सिलाई मशीन दी गई। सभी समाज के लोगों ने भारी तादात में कन्यादान भी किया।