फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 25 thousand reward arrested for molestation, looting incident

मथुरा: छेड़छाड, लूटपाट की घटना का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Mathura: 25 thousand reward arrested for molestation, looting incident
सौंख (मथुरा)। पुलिस पर पथराव और महिला से छेड़छाड़ कर जानलेवा हमले के आरोपी और २५ हजार के इनामी को रविवार को मगोर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में एसओजी, सर्विंलांस और पुलिस की सात टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के एक गांव में बुधवार रात महिला भैंस को चारा डालने जा रही थी। तभी रास्ते में नशे में धुत कुछ युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। गले से मंगलसूत्र छीन लिया। विरोध करने पर हमला कर दिया था। इसके बाद महिला सहित परिजन पुलिस को लेकर गांव बंडपुरा आरोपी के घर पहुंचे। यहां आरोपियों ने पुलिस और महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने आठ नामजदों के खिलाफ छेड़छाड़, लूट, पुलिस पर जानलेवा हमला और सरकारी पंप गन को लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

घटना में शामिल श्याम सिंह, सतेंद्र को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। रविवार को सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी प्रशांत को मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव मुड़ेसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी मनिंद्र कुमार ने बताया कि महिला से छेड़छाड़, लूट, जानलेवा हमले की घटना में शामिल २५ हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed