{"_id":"6207c8a1c5616358cf104b53","slug":"mathura-20-thousand-cash-stolen-by-breaking-the-shutter-of-the-shop-in-jatipura-mathura-news-mtr5130979115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जतीपुरा में दुकान का शटर तोड़ 20 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जतीपुरा में दुकान का शटर तोड़ 20 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
चोरों द्वारा दुकान का तोड़ा गया शटर।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गांव जतीपुरा में चोरों ने परचून की दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने गोवर्धन थाने में तहरीर दी है।
शुक्रवार की रात जतीपुरा के चौक बाजार स्थित दाऊजी किराना स्टोर के मालिक राजेश ने बताया कि चोर शटर तोड़ कर 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर जतीपुरा के चौक बाजार में विगत माह पप्पू सेठ की दुकान में चोरी हुई थी। दुकानदार की तहरीर पर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस एक माह बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।