{"_id":"615074eb8ebc3e09926d3c09","slug":"mathura-100-educational-institutions-did-not-lock-master-data-mathura-news-agr509132973","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 100 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा नहीं किया लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 100 शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा नहीं किया लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। करोड़ों रुपये छात्रवृत्ति घोटाले के बाद शासन द्वारा मास्टर डाटा लॉक न करने वाली शिक्षण संस्थाओं को अंतिम अवसर दिया गया है। 27 सितंबर तक सभी जानकारियां देकर मास्टर डाटा लॉक करने को कहा गया है।
चेतावनी भी दी गई है कि यदि अब की बार मास्टर डाटा लॉक नहीं किया तो छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। करीब 550 से अधिक शिक्षण संस्थाओं में से 100 शिक्षण संस्थाएं ऐसी हैं जिनके द्वारा मास्टर डाटा लॉक नहीं किया गया है।
छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त उच्च शिक्षण संस्थाओं द्वारा सर्वाधिक गड़बड़ी मास्टर डाटा में ही की जाती थी। घोटाला प्रकाश में आने के बाद शासन ने मास्टर डाटा में छात्रवृत्ति पाने वाली शिक्षण संस्थाओं से और अधिक जानकारियां मांगी। इन जानकारियों में विद्यालय की सीट से लेकर, कोर्स, मान्यता तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। शुरूआत में अधिकतर शिक्षण संस्थाएं इस डाटा को देने से कतरा रहे थे लेकिन जब शासन ने कड़ा रुख अपनाया तो शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा में जानकारियां देनी पड़ीं। इसके बाद भी कई शिक्षण संस्थाओं ने मास्टर डाटा नहीं दिया।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि यदि इन शिक्षण संस्थाओं ने 27 तक आवश्यक जानकारियों के साथ मास्टर डाटा डिजीटल हस्ताक्षर के साथ लॉक नहीं किया तो संबंधित शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।