फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathematics was straightforward, while Geography left candidates puzzled.

Mathura News: गणित सरल, भूगोल ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mathematics was straightforward, while Geography left candidates puzzled.
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी-2026 की परीक्षा में डीआई व गणित के सवाल सरल रहे जबकि भूगोल ने अभ्यर्थियों को उलझाया। संविधान और इतिहास के सवालों ने भी अभ्यर्थियों का ज्ञान परखा।
विज्ञापन

पहले दिन की परीक्षा रविवार को जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। जैन इंटर कॉलेज चौरासी, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जांच, हैंड मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा में भारतीय संविधान, इतिहास और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में खान अब्दुल गफ्फार खान के खुदाई खिदमतगार आंदोलन, गुप्त कांग्रेस रेडियो की सूत्रधार ऊषा मेहता, स्वदेशी आंदोलन के तिरंगे में मौजूद आठ कमल (जो ब्रिटिश भारत के आठ प्रांतों के प्रतीक थे) तथा मूल हिंदी संविधान के सुलेखक प्रेम बिहारी नारायण रायजादा पर केंद्रित सवाल शामिल थे। इसके अलावा, अनुच्छेद 39ए के तहत निशुल्क विधिक सहायता, 1862 में स्थापित कोलकाता उच्च न्यायालय और मेगस्थनीज की इंडिका जैसे ऐतिहासिक सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
डीएम ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम से सभी कक्षों देखा। उन्होंने श्रीचंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र सहित अन्य केंद्रों का भी जायजा लिया।

------
इतनी रही उपस्थिति
प्रथम पाली (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक) में पंजीकृत 14136 परीक्षार्थियों में से 9137 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 4999 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली का कुल उपस्थिति प्रतिशत 64.64 फीसदी रहा। द्वितीय पाली (दोपहर 3 से सायं 5 बजे तक) में पंजीकृत 14136 परीक्षार्थियों में से 9163 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 4973 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 64.82 फीसदी रहा।

-------
फोटो वर्जन
पेपर मध्यम रहा, जिसमें डीआई का भाग सरल था लेकिन भूगोल के कुछ सवालों ने थोड़ा उलझाया। - अवनीश सिंह तोमर, कानपुर
हिंदी, गणित और विज्ञान के सवाल काफी आसान व पाठ्यक्रम के अनुकूल थे, रीजनिंग के प्रश्न भी संतुलित रहे। - अभिषेक, कानपुर
परीक्षा में भारतीय संविधान, इतिहास और समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल भी मध्यम स्तर के थे। - अनिल कुमार, झांसी
परीक्षा में हिंदी के दो और अंग्रेजी का एक पैराग्राफ आया था। पेपर में भूगोल के सवाल जरूर कठिन लगे - प्रियंका, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed