Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mastermind Anurag Vaidya, SP leader and nine others are facing charges.

Mathura News: मास्टर माइंड अनुराग वैद्य, सपा नेता सहित 9 पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mastermind Anurag Vaidya, SP leader and nine others are facing charges.
मथुरा। लॉटरी और प्रापर्टी के नाम पर शहर के व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अनुराग अग्रवाल वैद्य, नौहझील का सपा नेता अनिल अग्रवाल सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, जानलेवा हमले और धमकी देने के आरोप में कोतवाली थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। व्यापारी लंबे समय से वैद्य के गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

वैद्य की धमकी से घबराकर घर छोड़ने वाले गिलट कारोबारी मनीष अग्रवाल ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि अनुराग वैद्य के यहां 40 लाख रुपये की चार लाटरी डाली थीं। वैद्य ने यह धनराशि लाटरी की अवधि पूरी होने के बाद भी नहीं लौटाई। तगादा करने पर राधाधाम में फ्लैट का बैनामा करने का वायदा किया। लेकिन बैनामा भी नहीं किया। तगादा करने पर अनुराग वैद्य और उसके परिवारीजन ने धमकाया। एफआईआर में उन्होंने वैद्य की ओर से धमकाने वाले प्रमोद वाल्मीकि व आकाश वाल्मीकि को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी एफआईआर व्यापारी राहुल बंसल ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अनुराग अग्रवाल वैद्य के यहां एक करोड़ 20 लाख रुपये की लाटरी डाली थी। अनुराग ने लाटरी का पैसा हजम कर लिया। दबाव बनाने पर राधा धाम में विला दिलवाने का वायदा किया। उनका आरोप है कि वैद्य अपने परिवारीजन, सपा नेता अनिल अग्रवाल सहित कई लोगों के साथ व्यापारियों के साथ ठगी करने वाला गिरोह संचालित करता है। इस गिरोह के सदस्य व्यापारियों को बातों में फंसाकर धन का निवेश कराते हैं और इसके बाद उनका पैसा हड़प कर जाते हैं। राहुल बंसल ने बताया कि अनुराग का साढ़ू आगरा निवासी योगेश अग्रवाल भी इसी गैंग का सदस्य है। एफआईआर में अनुराग अग्रवाल, नौहझील का सपा नेता अनिल अग्रवाल, अनुराग का बेटा सिद्धार्थ, पत्नी निहारिका, योगेश अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, आकाश वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि नामजद हैं व एक अन्य अज्ञात है। इसी तरह मनीष की एफआईआर में भी इन सभी को नामजद किया गया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुचपुच रजिस्ट्री करने पहुंची अनुराग की पत्नी, हंगामे के बाद भतीजे को पकड़ा
मथुरा। गिलट कारोबारी मनीष अग्रवाल के आरोपों के बाद अनुराग अग्रवाल वैद्य अपनी संपत्तियों को लोगों को बेचने में लगा हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर को अनुराग की पत्नी निहारिका अपने रिश्तेदार साहिल को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय में कोठी की रजिस्ट्री कराने पहुंचीं। इसकी भनक लगने पर काफी संख्या में ठगी के शिकार व्यापारी रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए। यहां व्यापारियों ने दोनों को घेरा तो पत्नी उनसे भिड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साहिल को हिरासत में ले लिया, लेकिन महिला पुलिस नहीं होने के कारण अनुराग की पत्नी कार में बैठकर चली गईं।


पुलिस बोली-अभी गिरफ्तारी नहीं धोखाधड़ी के दो मुकदमों में नामजदगी होने के बाद भी पुलिस ने साहिल अग्रवाल को गिरफ्तार नहीं किया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय पर हंगामे के कारण साहिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, इस सवाल के जवाब में कोतवाली प्रभारी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed