{"_id":"6a183e46f57f8c745500f274","slug":"massive-fire-at-a-garment-showroom-and-warehouse-in-chhipi-gali-vrindavan-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पोशाक के एक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकलकर्मियों को आई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पोशाक के एक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकलकर्मियों को आई दिक्कत
Thu, 28 May 2026 06:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 28 May 2026 06:39 PM IST
सार
वृंदावन की छीपी गली में पोशाक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के करीब दो घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सकता। संकरी गली होने से दमकलकर्मियों को पानी पहुंचाने में भारी दिक्कत आई।
विज्ञापन
पोशाक के गोदाम में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छीपी गली में पोशाक के शोरूम एवं गोदाम में आग लग गई। दोपहर लगभग साढे तीन बजे लगी आग पर दो घंटे से दमकलकर्मी काबू पाने का प्रयास में जुटे हैं। संकरी गली में पोशाक का गोदाम होने से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए पानी की आपूर्ति घटना स्थल पर पहुचाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आग के कारण दमकल की गाड़ी की आवाजाही के लिए पुलिस ने प्रताप बाजार में वाहनों को रोक दिया है। वहीं पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम के टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
मथुरा के नगर पंचवटी निवासी अमित बंसल का छीपी गली में अपने रिश्तेदार की तीन मंजिला भवन में पोशाक का प्रथम पल पर शोरूम और दूसरे एवं तीसरे तल पर गोदाम है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन