फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Masked Bikers Rob Bank Mitra of Bag Containing 75,000

Mathura News: नकाबपोश बाइक सवारों ने बैंक मित्र से लूटा 75 हजार रुपयों से भरा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Masked Bikers Rob Bank Mitra of Bag Containing 75,000
फरह। फरह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बैंक मित्र को तमंचा दिखाकर और आंखों में लाल रंग का मिर्ची पाउडर डालकर नकाबपोश बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


झुडावई निवासी रामरज परखम स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बैंक मित्र हैं। मंगलवार दोपहर उन्होंने परखम स्थित स्टेट बैंक से 75000 रुपये निकाले और बाइक से गांव की ओर जाने लगे। परखम गोशाला के समीप नहर पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश सवारों ने उसका पीछा करके रुकवा लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने उसकी आंखों में लाल रंग का पाउडर फेंक दिया। दूसरे बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर रुपयों से भरा बैग लूटा और भाग गए। रामरज ने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। पीडित की तहरीर पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। नकाबपोश बदमाशों को जल्द पकडा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed