फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married Woman Thrown from Moving Vehicle at Intersection Along with Her Child

Mathura News: विवाहिता को बच्चे संग चलती गाड़ी से चौराहे पर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married Woman Thrown from Moving Vehicle at Intersection Along with Her Child
नौहझील। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों द्वारा एक महिला और उसके सात वर्षीय बच्चे को चलती गाड़ी से सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सींगौनी निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 3 अप्रैल 2012 को राजस्थान के जिला डीग निवासी सचिन के साथ हुआ था। शादी में पिता द्वारा करीब 15 लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये व एक बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इस बीच वर्ष 2019 में उसने पुत्र सिद्धार्थ को जन्म दिया लेकिन आरोपियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि 15 मार्च को उसके साथ मारपीट कर दिनभर भूखा रखा गया। उसी शाम ससुराल वालों ने लक्ष्मी और उसके 7 साल के बेटे को जबरन गाड़ी में बैठाया और मायकेक्षेत्र में लाकर चलती गाड़ी से चौराहे पर धक्का दे दिया। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सचिन, सास बिजेंद्री, ससुर गंगाराम, ननद गीता, आरती और अभिषेक सहित 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed