फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   married woman had left house with her husband dead body found on the side of the highway in Mathura

Mathura: पति के साथ घर से निकली थी विवाहिता...मथुरा में हाईवे किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Oct 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 12:38 PM IST
सार

मथुरा में हाईवे किनारे जिस महिला की लाश मिली थी, पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर ली है। परिवार के लोगों ने बताया कि वो दो दिन पहले घर से पति के साथ निकली थी। उसके बाद क्या हुआ, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। 
 

विज्ञापन
married woman had left house with her husband dead body found on the side of the highway in Mathura
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जैंत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे के किनारे एक महिला का शव शनिवार सुबह मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव यहां ठिकाने लगाया है। देर रात महिला की पहचान मैनपुरी निवासी 32 वर्षीय सरिता पत्नी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र के देवीपुरा निवासी रवि कुमार ने शनिवार को छटीकरा से दिल्ली की ओर जाने वाले गिट्टी प्लांट के सामने शव पड़े होने की सूचना जैंत पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी सदर व जैंत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका प्रतीत हो रहा है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ में एक चूड़ी व कलावा मिला है। सीने पर खून के निशान हैं, बाई आंख पर भी चोट के निशान मिले हैं। काले रंग का लोवर व लाल व सफेद रंग का सूट और पैरों में बिछिया पहने थी।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात महिला की शिनाख्त मैनपुरी निवासी सरिता पत्नी गौरव के रूप में हुई। महिला के परिजनों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पति के साथ घर से निकली थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो देखा तो वह दंग रह गए। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला मूल रूप से फर्रुखाबाद की रहने वाली है। उसकी ससुराल मैनपुरी में है और दो बच्चे हैं। परिजन मथुरा के लिए निकल गए चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed