फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married woman found hanging in suspicious circumstances two children lost their mother

Mathura: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली महिला, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 05 Mar 2025 10:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Mar 2025 10:42 PM IST
सार

रात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की माैत से परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Married woman found hanging in suspicious circumstances two children lost their mother
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र की लंकापुरी कॉलोनी में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन विवाहिता को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि लंकापुरी निवासी अजीत रावत फाइनेंस का काम करते हैं। मंगलवार की रात उनकी पत्नी वंदना (28) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने मायका पक्ष को सूचना दी तो वह भी आ गए। पुलिस ने विवाहिता की मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर भरतपुर, कुम्हेर स्थित गांव सरोता निवासी विवाहिता के रिश्तेदार ओमवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने मित्र जय प्रकाश की बेटी वंदना का विवाह 6 फरवरी 2018 को अजीत रावत के साथ कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद वंदना ने एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। तीन साल पहले किसी बात को लेकर वंदना और ससुरालियों में विवाद हो गया था। मामले के निपटारे के लिए पंचायत भी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। यदि परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed