{"_id":"681d01182e4c2ac27100a2df","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-murder-alleged-mathura-news-c-369-1-mt11009-129243-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं महिला के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला फर्रुखाबाद के राजेंद्र नगर निवासी महिला के भाई ध्रुव ने बताया है कि उन्होंने अपनी बहन संध्या की शादी 2013 में जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव नगला चिरंजी निवासी रमाकांत से की थी। दंपती के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। उन्होंने बताया है कि बुधवार रात आठ बजे रमाकांत के रिश्तेदारों का फोन आया। बताया कि संध्या ने फंदा लगा लिया है। उनकी तबीयत खराब है। वह परिजन के साथ नगला चिरंजी पहुंचे, वहां देखा तो उनकी बहन मृत मिली।
आरोप है कि ससुराल वाले प्रतिदिन उनकी बहन से लड़ते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते। उन्होंने ससुरालियों पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ संदीप सिंह ने बताया है अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।