फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   market

किसानों के लिए कृषि मंडी के खुले द्वार

Sun, 29 Mar 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
market
मथुरा। डॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न की किल्लत पैदा न हो, इसे देखते हुए जिले की सभी मंडी और उप मंडियों के द्वार किसानों के लिए खोल दिए गए हैं। किसान अपना गेहूं किसी भी मंडी में बेच सकता है। इसके लिए रविवार को हाईवे स्थित कृषि मंडी सहित राया, गोवर्धन और सौंख की उप मंडियों में भी आढ़तियों ने साफ सफाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन में बंद मंडियों को एक बार फिर खोलने का निर्णय लिया गया है। इस आदेश के तहत रविवार से ही मंडियों में आढ़तियों की हलचल शुरू हो गई है। रविवार को हाईवे स्थित कृषि मंडी मथुरा में आढ़तियों ने सफाई का काम शुरू कर दिया। मजदूरों को मंडी आने की सूचना दे दी। मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि मथुरा के साथ उप मंडी राया, गोवर्धन, सौंख को भी खोल दिया गया है। अब किसान मंडियों में अपना गेहूं बेच सकता है। उसे किसी प्रकार की परेशानी घर से मंडी तक पहुंचने में नहीं आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फ्लोर मालिकों को भी किसानों से सीधे गेहूं खरीद की अनुमति दी गई है। मंडी सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि पहली प्राथमिकता जनपद के लिए खाद्यान्न खरीद की रहेगी। इसके बाद सरप्लस गेहूं आने पर पड़ोसी जिला आगरा और फिरोजाबाद को भेजने की भी योजना है। इन दोनों जिलों में गेहूं उत्पादन कम है। यहां आलू की फसल का उत्पादन मथुरा से ज्यादा होता है। इसलिए इन दोनों जिलों को मथुरा की पूर्ति होने के बाद गेहूं की आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed