फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Many sweets traders are still not refraining from adulteration despite the uproar caused by the action

Mathura News: कार्रवाई से हड़कंप पर घटतौली से बाज नहीं आ रहे अभी कई मिठाई कारोबारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Many sweets traders are still not refraining from adulteration despite the uproar caused by the action
मथुरा। अमर उजाला की मुहिम के बाद बाट माप विभाग ने अभियान चलाकर मिठाई के साथ ही डिब्बे तौल रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की जिससे हड़कंप है। दिन भर कई दुकानों पर सही तरह से मिठाई बेची पर अब भी कई दुकानदार ऐसे हैं जो घटतौली से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को भी कई दुकानों पर मिठाई के साथ डिब्बे तौले गए।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन की वजह से मिठाई कारोबारियों ने मिठाई पैक करने के लिए आकर्षक डिब्बे बनाए हैं। ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करके एक किलो मिठाई के साथ सौ ग्राम या उससे ज्यादा वजन का डिब्बा तौल कर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। जिले के अधिकतर मिठाई कारोबारी बाट माप बाट माप विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर ग्राहकों को चपत लगा रहे है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इसकी पड़ताल शुरू की और मामले को उजागर किया तो विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। दो दिन पूर्व विभाग ने मिठाई कारोबारी समेत 20 प्रतिष्ठानों के खिलाफ घटतौली अधिनियम के तहत कार्रवाई की। सोमवार को भी विभाग ने कई दुकानों पर चेेक किया। हालांकि किसी भी दुकान में अनियमितता नहीं पाईं गई। जानकारी के अनुसार, ऐसे कई बड़े मिठाई कारोबारी घटतौली करके मोटा मुनाफा कमा रहे है। कई दुकानदार अब भी सुधरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणाओं के अनुरूप न मिलने पर 50 हजार का जुर्माना
मापतौल विभाग के अधिकारी पवन कुमार ने बताया है कि सोमवार को ब्राइट लाइफ केयर प्रा.लि. कंपनी में खामियां मिलीं। प्रोटीन पाउडर के डिब्बे व जिम बैग पर घोषणाएं नियमानुसार नहीं पाईं गई। इसलिए कंपनी के खिलाफ 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है। विभाग ने पैकेज कमोडिटी नियम 2011 के तहत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed