फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   many more swindlede in mathura

मथुरा के ही हजारों लोग हुए ठगी का शिकार

Sat, 04 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 04 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
many more swindlede in mathura
ठगी
सोशल ट्रेडिंग के जरिए रातोंरात मोटी रकम कमाने का ख्वाब दिखाने वाली एबलेज इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी आईटी कंपनी के टेक्निकल हेड महेश दयाल ने अपने गांव वालों को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन


तमाम लोगों को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया था। अब जब एसटीएफ  ने नोएडा में खुलासा किया कि तो हर कोई हैरान है। महेश ऐसा भी कर सकता है सभी अचंभित हैं। बताया जाता है कि महेश दयाल ने बरसाना के साथ पूरे जिले में सैकड़ों लोगों को जोड़ लिया था। चेन बनती चली गई और हजारों लोग जुड़ गए।
विज्ञापन


नोएडा में जिस कंपनी ने 3,700 करोड़ की ठगी की है उसका टेक्निकल हेड महेश दयाल बरसाना के गांव कमई का रहने वाला है। शुक्रवार को जब गांव के लोगों को जानकारी हुई कि इतनी बड़ी ठगी में उनके गांव का युवक शामिल है तो सभी हैरान रह गए। साथ ही वो लोग बेचैन हो गए हैं जिन्होंने उसके कहे में आकर इस कंपनी में पैसा लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि महेश ने बाकायदा लोगों को बताया था कि किस तरह से वो घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। कई लोग तो इसी लालच में बाकायदा कंप्यूटर खरीदकर ले आए थे। पहले खुद जुड़े और फिर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों तक को जोड़ लिया। ये चेन बढ़कर पूरे मथुरा में ही नहीं बल्कि ब्रज क्षेत्र में फैल गई थी। उसने बाकायदा मोबाइल पर मैसेज भेजकर पूरी जानकारी भी दी। गांव वालों ने बताया कि वो गांव से फरीदाबाद की एक कंपनी में नौकरी करने के लिए गया था। वहीं से वो इस ठगी के कारोबार से जुड़ गया होगा।   

वो ऐसा करेगा कोई सोच भी नहीं सकता
गांव के जगदीश और गणेश ने बताया कि महेश हंसमुख मिजाज का है। सभी से बड़े अच्छे से मिलता था। जब भी गांव आता था तब सबसे मिलता था। लेकिन वो ठगी का कारोबार कर रहा है इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। 

मेरे बेटे को फंसाया गया है
महेश की मां केलादेवी ने जब से ये खबर सुनी वो बेचैन हैं। जो भी मिल रहा है उसी से कह रही हैं कि उनका बेटा निर्दोष है। उसे बड़े लोगों ने फंसा दिया है। बताया जाता है कि हर पंद्रह दिन में महेश अपने गांव आता था। 22 जनवरी को महेश के बड़े भाई की शादी थी जिसमें वो शामिल हुए था।


अचानक पैसे वाला हो गया था महेश
महेश अचानक पैसे वाला हो गया था। उसका रहन-सहन भी बदल गया था। उसे करीब से जानने वाले लोग कभी-कभी पूछते तो कहता कि उसकी तनख्वाह बढ़ रही है। उसने कई शहरों में संपत्ति भी खरीद ली थी। मथुरा के साथ दिल्ली और फरीदाबाद में भी मकान खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed