{"_id":"65c7d6a680247368f90c21d6","slug":"man-talking-on-mobile-hit-by-train-mathura-news-c-369-1-mt11006-108444-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आखिरी बात की थी वो...मोबाइल में हो गया इतना व्यस्त, सामने से आ रही मौत भी न दिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आखिरी बात की थी वो...मोबाइल में हो गया इतना व्यस्त, सामने से आ रही मौत भी न दिखी
Sun, 11 Feb 2024 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:00 PM IST
सार
मोबाइल पर बात करते-करते 49 वर्षीय व्यक्ति इतना खो गया कि उसे ट्रेन नहीं दिखी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मथुरा में मोबाइल पर बात करते समय रेल की पटरी पार कर रहा 49 वर्षीय शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मामला बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक का है। उक्त व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान खंभा संख्या 1349/11 के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिलने के बाद थाने के उप नरीक्षक को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल के पास ही रेलवे ट्रैक पर मृतक का मोबाइल फोन पड़ा मिला।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान केशव सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम गढ़ी करीलपुर थाना राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान के रूप में की गई। जीआरपी की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।