फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Man shot during village council meeting, creating panic in village

Mathura News: पंचायत में युवक पर फायरिंग, गांव में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Man shot during village council meeting, creating panic in village
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव परखम गुर्जर में रविवार को एक पंचायत के दौरान विवाद हो गया। दबंगों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

गांव परखम गुर्जर निवासी चंदन सिंह (25) पुत्र कमल सिंह का कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। इसी मामले के निस्तारण के लिए रविवार दोपहर करीब 1 बजे गांव में पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत में ही ग्राम बाजना निवासी आरोपी सुरेंद्र उर्फ स्वराज, मुनेश, जग्गा, प्रह्लाद और प्रताप ने एक राय होकर चंदन पर हमला बोल दिया। इस बीच आरोपियों ने चंदन पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली चंदन को नहीं लगी।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित चंदन सिंह ने थाना जैंत में नामजद तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल सभी आरोपी भागे हुए हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed