{"_id":"585981fd4f1c1b1b64e3a3da","slug":"man-attemped-for-suicide-in-tehsil-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने नहीं सुना तो आत्मदाह को चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने नहीं सुना तो आत्मदाह को चुना
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
युवक ने की खुद को आग लगाने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में सुनवाई न होने पर एक युवक ने डीएम और एसएसपी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया था। इससे पहले ही कि वह तीली जलाता पुलिस वालों ने पकड़ लिया। सदर पुलिस उसे पकड़कर ले गई और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छगनपुरा निवासी सुरेश पुत्र छीतर रिक्शा चालक हैं। सुरेश का कहना है कि मोहल्ले के कुछ लोग उनके घर के सामने सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पालिका ने बाकी सड़क बना दी लेकिन उनके घर के सामने छोड़ दी है। वह कई दफा इस संबंध में जिलाधिकारी से लेकर नगरपालिका के अफसरों से मिल चुका मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। थाने में भी कई बार शिकायत की। मंगलवार को भी सुरेश अपनी पत्नी सावित्री को लेकर तहसील दिवस में पहुंचे थे।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी नितिन बंसल और एसएसपी मोहित गुप्ता लोगों की शिकायत सुन रहे थे। जब सुरेश की बात नहीं सुनी गई तो उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और जेब से माचिस निकालकर तीली जलाने लगे। इससे पहले की तीली जलती यहां मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ लिया। तहसील दिवस में भी अफरातफरी मच गई। अफसर बाहर आ गए। सदर पुलिस सुरेश को पकड़कर थाने ले गई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम आफिस पर आग लगाकर जान दे चुका है एक फरियादी
करीब डेढ़ साल पहले मथुरा में जिलाधिकारी आफिस पर एक फरियादी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। वह भी समस्या का समाधान न होने से परेशान था। हर अधिकारी का दरवाजा खटखटाया मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब तक सुइसाइड की भी तीन कोशिश अफसरों के सामने हो चुकी है।
घबराए अफसर दौड़ पडे़ छगनपुरा
तहसील परिसर में डीएम के समक्ष आत्मदाह की कोशिश की घटना के साथ ही अफसर छगनपुरा की ओर दौड़ पडे़। पुलिस की मौजूदगी में पालिका के अफसरों ने उस सड़क का जायजा लिया जो इस घटना का कारण बना। तहसील दिवस में सुरेश ने जैसे ही आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद डीएम नितिन बंसल से समस्या के निराकरण का तत्काल आदेश पालिका के ईओ डा. ब्रजेश कुमार को दिया। कोतवाली पुलिस और पालिका के सहायक अभियंता और अवर अभियंता तत्काल छगनपुरा पहुंचे। यहां तीन मीटर सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, जिसे लेकर सुरेश और पड़ोसियों के बीच विवाद है। इसकी रिपोर्ट भी डीएम को दे दी गई है।