{"_id":"583333cd4f1c1bb404b3a42b","slug":"man-arrested-in-bank-with-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट जमा करने पहुंचा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट जमा करने पहुंचा युवक गिरफ्तार
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
कैश
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर एक-एक हजार के 36 नकली नोटों के साथ पहुंचे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। युवक बैंक में एक लाख नौ हजार रुपये जमा कराने आया था। कैश में एक हजार रुपये के 36 नोट नकली निकलने पर प्रबंधक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। एक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
रामवीर सिंह निवासी गांव अल्हैपुर सोमवार की दोपहर 12 बजे छटीकरा स्थित बैंक पहुंचा। यहां उनके दिए रुपयों को कैशियर ने चेक किया तो उसमें एक हजार के 36 नोट नकली मिले। बैंक प्रबंधक शशिकांत गौर की सूचना पर पहुंचे जैंत चौकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रबंधक ने की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस पूछताछ गिरफ्तार युवक रामवीर ने गांव अल्हैपुर के ही रणवीर सिंह से रकम मिलने की बात बताई। पुलिस ने रणवीर को हिरासत में लिया तो उसने रकम साबिर को जमीन बेचने की एवज में मिलना बताया। पुलिस ने साबिर के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है कि आखिर नकली नोट कहां से आए।