फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man accused of assault woman was arrested in encounter

Mathura News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को सिखाया सबक...पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 25 Dec 2025 10:27 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 25 Dec 2025 10:27 AM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
man accused of assault woman was arrested in encounter
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी बाइक से भाग रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब मे गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर मे लगी । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि एसओजी और कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गोवर्धन के गांव जुलहेदी का रहने वाला बदमाश ओमप्रकाश केआर डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। उसने हाल ही मे एक महिला से दुष्कर्म किया था। उसके बाद से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ओमप्रकाश की घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार, 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed