{"_id":"6786b763cf08c4a3d0010ec2","slug":"makar-sankranti-was-celebrated-in-mathura-too-mathura-news-c-29-1-mtr1013-342950-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा में भी मकर संक्रांति की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा में भी मकर संक्रांति की धूम
विज्ञापन
राया में खिचड़ी वितरण करते लोग
मथुरा। मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी, गजक और मूंगफली का वितरण किया। मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-रिफाइनरी नगर द्वारा टाउनशिप क्षेत्र की कदम्ब विहार बस्ती, दयानंद शाखा पर उत्सव मनाया गया। शाखा प्रतिनिधि किशोर इसरानी ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा घरों से बनाकर लायी खिचड़ी, सहभोज में सामाजिक समरसता दिख रही थी। बलराम भाग के सह संघचालक चंद्रपाल सिंह एवं नगर संघचालक ब्रजमोहन ने बताया कि मकर संक्रांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सव में शामिल है। शाखा कार्यवाह भगत सिंह गुर्जर ने कहा कि उत्सव सबको जोड़ता है। प्रांत के सह संपर्क प्रमुख कैलाश, श्यामसुंदर पांडेय, परशुराम शर्मा, अंशुल खंडेलवाल, संजीव माहेश्वरी, दिनेश जैन, सुरेश मंगवानी, शिवदत्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
चौमुहां में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी राम पहलवान ने करीब 1000 जरूरतमंद लोगों को आटा दान किया। मोहनश्याम, बल्लो, संतू, देवेंद्र, मुकेश, मानसिंह, राधा बल्लभ, कन्हैया, प्रताप, लोकेश आदि मौजूद रहे। छाता में तहसील चौराहा पर समाजसेवी अमित वार्ष्णेय ने प्रसाद बांटा। नई तहसील पर खिचड़ी, बस अड्डे के पास अन्नकूट और खिचड़ी बांटी गई। सुमित कुमार, कृष्णकांत, मदन बाबा, गोपाल, महेश, दिगंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राया में सुबह लोगों ने मंदिरों में खिचड़ी, मूंगफली, तिल, गजक, गर्म वस्त्रों का दान किया। रामलीला मैदान के गणेश मंदिर, गणेशबाग स्थित मनकामेश्वरी देवी मंदिर, रेतिया बाजार में ठाकुर राधागोपाल मंदिर पर खिचड़ी बांटी गई। राजेंद्र प्रसाद चौबे, कालीचरन अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, पुनीत चौबे, नरेश रावत, वेदांत शर्मा, सरवन अहमद, नीरज अग्रवाल मौजूद रहे। युवा ब्राह्मण सभा द्वारा हाथरस मार्ग पर खिचड़ी वितरित की गयी। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, डॉ. शक्तिपाल शर्मा, अरविंद शर्मा, राकेश बंसल, पवन अग्रवाल, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
सुरीर क्षेत्र में टैंटीगांव स्थित एक कॉलोनी में रामायण का पाठ हुआ। दाल-बाटी के भंडारे का आयोजन किया। सुरीर स्थित कांजी हाउस गोशाला में लोगों ने गोवंश को गुड़ खिलाया। शेखर सिसोदिया, राहुल भाटी, वीरेंद्र शर्मा, मनीष गुप्ता, अंकुश लवानिया आदि मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने पर्व का महत्व बताया।
श्रीदाऊजी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
बलदेव । मकर सक्रांति पर मंदिर में श्री दाऊजी महाराज व रेवती माता का छप्पन भोग निवेदित किए गए। दर्शनों के लिए मंदिर प्रांगण में भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारे गूंजते रहे। श्री कल्याणदेव के वंशज पांडेय समाज के बुजुर्ग-बालक-बच्चों ने मंदिर प्रांगण में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। अन्य मंदिर राधाकृष्ण, श्रीकृष्ण-बलराम, प्राचीन हरदेव, श्रीदाऊ दादा युगल जोड़ी सरकार, बांके बिहारी, श्री नाथजी आदि में पर्व मनाया गया। गजक, रेवड़ी, तिल के लडडू, बर्फी, मूंगफली, अमरूद, जलेबी की बिक्री हुई। संवाद