फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Major security lapse revealed in Home Minister Amit Shah program in Mathura

देखें वीडियो: मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी

Sat, 20 Apr 2024 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 06:12 PM IST
सार

मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में व्यवस्था ठीक की गई।  

विज्ञापन
Major security lapse revealed in Home Minister Amit Shah program in Mathura
मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को दिल्ली में सत्तासीन पार्टी में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। गृहमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। उनके मंच पर पहुंचने से चंद सेंकड पहले मंच के बराबर में लगे साउंड सिस्टम के तारों में आग लग गई। चिंगारी निकलते देखी तो सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। फायर फाइटिंग सिस्टम से आनन-फानन में आग बुझाई गई। 
विज्ञापन


मथुरा में अमित शाह ने विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन से लेकर उनकी नीतियों और विरासत में राजनीति मिलने तक की बात कही। कहा कि 2017 में भी दो लड़के (राहुल-अखिलेश) साथ में आए थे। लेकिन, भाजपा जीती थी। इस बार फिर दोनों लड़के साथ में हैं। लेकिन, इस बार भी भाजपा ही जीतेगी। 
विज्ञापन


बताते चलें कि उनके साथ मंच पर वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी और जयंत चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह से पहले हेमा मालिनी ने जन संबोधन किया। उन्होंने पिछले 10 वर्षों की सरकार उलब्धियां गिनाईं। साथ ही आने वाले पांच वर्षों में पार्टी का क्या लक्ष्य और उद्देश्य है, इसे भी बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed