फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Main toh tere pyaar mein deewana ho gaya...

Mathura News: मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Main toh tere pyaar mein deewana ho gaya...
मथुरा। ब्रजरज उत्सव में एक बार फिर बॉलीवुड गायक कैलाश खेर की आवाज के जादू ने हर किसी को दीवाना बना दिया। उनके गीतों के सूफियाना अंदाज पर लोग झूम उठे। बुधवार को कैलाश खेर के स्वरों के साथ देर शाम शुरू हुई संगीत की महफिल ब्रजरज उत्सव को यूं ही देर रात तक रोशन करती रही।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन का संयुक्त आयोजन ब्रजरज उत्सव 2024 यादगार बन गया है। 11 दिवसीय उत्सव के 9वें दिन बाॅलीवुड गायक कैलाश खेर की आवाज ने ब्रजरज उत्सव की खूबसूरती में एक और यादगार पल जोड़ दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कैलाश खेर ने मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया के स्वरों के साथ की। इसके बाद उन्होंने आओ जी आओ जी आओ जी आओ भरमाओ जी गाया।
विज्ञापन


इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पद्मश्री कैलाश खेर ने मथुरावासियों से सीधे जुड़ते हुए बारम्बार प्रणाम किया। फिर भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि का गुणगान किया। गीत संगीत पर फिर से लौटते हुए उन्होंने पंजाबी गीत तौबा तौबा वे तेरी सूरज माशा अल्लाह ने भीड़ को अपने रंग में रंग लिया। इस मौके पर एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी दीपक कुमार, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह, विप्रा सचिव अरविंद द्विवेदी, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





उत्सव में उमड़ रही भीड़
ब्रज रज उत्सव में भीड़ उमड़ रही है। भले ही उत्सव में लोगों का आवागमन दिन भर चलता है, लेकिन भीड़ की चमक सूरज की किरणें बंद होने के बाद नजर आती हैं। शाम को लाइट की झिलमिल को देख लोग आनंदित हो जाते हैं। उत्सव में आए हस्तशिल्पी भी इस भीड़ को देखकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed