फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mail delivery was kept at home.

Mathura News: डाक बांटने की जगह घर पर रखी, दो डाकिया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mail delivery was kept at home.
मथुरा। कई दिनों से लोगों के घर समय से डाक नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रहीं थी। इस पर प्रवर डाक अधीक्षक ने गोपनीय जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। डाकिए डाक वितरण में गोलमाल कर रहे थे। अधीक्षक ने दो डाकियों को घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया, जबकि 14 अन्य डाकियों को भी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर का है। यहां तैनात डाकिए डाक विभाग द्वारा आई डाक सामग्री और पार्सल बांटने समय से वितरण करने के बजाय अपने घर पर रखे हुए थे। इसकी कई शिकायतें आईं तो जांच करवाई गई तो डाकियों को फील्ड में नहीं पाया गया। प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर बृहस्पतिवार को इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान जब संदेह हुआ, तो अधिकारियों की एक टीम डाकियों के घर भेजी गई। जहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि जांच टीम को महोली क्षेत्र के डाक वितरक सचिन व सदर बाजार क्षेत्र के डाक वितरक चंद्रशेखर के घर पर डाक मिलीं, जिन्हें वे बांटने के बजाय घर ले गए थे। निरीक्षण में सीनियर पोस्ट मास्टर युवराज सिंह, सहायक अधीक्षक एचके बत्रा, निरीक्षक आनंद शुक्ला, परिवाद निरीक्षक अर्पित दुबे और जनसंपर्क निरीक्षक अरविंद पचौरी समेत कई अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed