फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahila ke gaanv se palaayan ke tveet par aaropee pakada

Mathura: ससुर की पिटाई से आहत पुत्रवधू...दबंग को सबक सिखाने के लिए लगाई ऐसी तरकीब, पुलिस के भी छूटे पसीने

Fri, 31 Jan 2025 03:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 03:31 PM IST
सार

मथुरा में एक महिला के ससुर के दबंगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने दबंग को सबक सिखाने के लिए ऐसी तरकीब लगाई, जिससे पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
mahila ke gaanv se palaayan ke tveet par aaropee pakada
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील में दबंग ने जमीन पर कब्जा करने के लिए बुजुर्ग की पिटाई कर दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इस पर पीड़ित की पुत्रवधू ने डीजीपी व मथुरा पुलिस को एक्स कर सुरक्षा और मदद की गुहार लगाई है। कहा कि अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहा है, इससे परिवार गांव से पलायन को मजबूर है। एक्स के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


 

थाना नौहझील क्षेत्र के गांव कौलाहर निवासी खड्ग सिंह ने हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए तीन नामजदों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कहा कि दबंग उनके साथ मारपीट करते हैं। इसके कारण उनका घर से निकलना दुश्वार हो गया है। दबंगों के डर से महिलाओं ने खेतों में काम करना बंद कर दिया है। इसके चलते फसल चौपट हो रही है। कभी यह लोग खेत पर कब्जा करते हैं तो कभी प्लॉट की दीवार तोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है इलाका पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित खड्ग सिंह की पुत्रवधू निशा सिंह ने डीजीपी व मथुरा पुलिस से सुरक्षा व मदद की गुहार लगाई है। निशा ने एक्स में लिखा है कि, मेरे ससुर खेती बाड़ी की देखरेख के लिए गांव में रहते हैं। पति उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर अलीगढ़ में तैनात हैं। ससुर पर गत दिनों आरोपी महेश ने हथियार के बल पर जानलेवा हमला कर मारना चाहा।
विज्ञापन

तहरीर चौकी कोलाहर पर दी, प्रभारी ने भगा दिया था। थाना प्रभारी से शिकायत करने पर तीन नामजदों के खिलाफ मुकद्दमा तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब पुलिस के सिपाही का ही परिवार सुरक्षित नहीं रहेगा तो किसके साथ न्याय की उम्मीद कर सकते हैं। एक्स के बाद इलाका पुलिस हरकत में आई और आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खड्ग सिंह की तहरीर पर रामू, महेश व रवेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर महेश का शांति भंग में चालान कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed