फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahapanchayat for the demand to start Umbrella Sugar Mill

छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर हुई महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat for the demand to start Umbrella Sugar Mill
छाता। भारतीय किसान यूनियन की ओर से छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग को लेकर छाता तहसील प्रांगण में दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ठा. राजवीर सिंह जादौन की मौजूदगी में किसान महापंचायत हुई। यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने की पूरी तैयारियां किसानों ने कर ली थी। लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनका एक प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ठा. राजवीर सिंह ने जम कर सभी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा से पूरे देश का पेट भरता आया है। हमेशा किसान ने घाटे का ही सौदा किया है, फिर भी किसान अपना व्यवसाय नहीं बदलता, क्योंकि उसे देश का पेट भरना है। लेकिन कुछ सत्ताधारी लोग किसानों की बात न कर अपने हितों की बात करते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने कहा कि शुगर मिल पूरे आगरा मंडल के किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

जब तक यह चालू नहीं हो जाती, वे पीछे हटने वाले नहीं। महापंचायत के दौरान एडीएम प्रशासन, एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ छाता वरुण कुमार, एसएचओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। किसानों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन से मिला और ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि एक माह में शुगर मिल के निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता ग्यासी चौधरी ने की। मुरारी सिंह, चंद्रपाल सिंह यदुवंशी, गजेंद्र सिंह परिहार, दीपक चौधरी, चौधरी जगपाल सिंह व सैकड़ों किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed