फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahant gave up food and water after Surbhi cow was stolen

सुरभि गाय चोरी होने पर महंत ने अन्न-जल त्यागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mahant gave up food and water after Surbhi cow was stolen
कोसीकलां (मथुरा)। गांव कामर के मजरा मंडोरा के पंचवीर आश्रम से एक दुधारू सुरभि गाय को बछिया समेत चोरी कर लिया। उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के ग्रामीणों में कई पंचायत के बाद कोई निर्णय नहीं हुआ तो महंत काठिया बाबा जगदेव दास ने अन्न-जल त्याग कर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

आश्रम के महंत जगदेव दास का आरोप है कि दो दिन पूर्व ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित मेवात के नई गांव एवं यूपी के मंडोरा के समीप स्थित पंचवीर आश्रम से दूसरे समुदाय के लोग दुधारू सुरभि गाय सहित बछिया को चुरा ले गए। जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस मामले में दोनों राज्यों के गांव कामर और नई गांव के ग्रामीणों के मध्य कई बार पंचायत होने के बाद कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो काठिया बाबा जगदेव दास ने अन्न-जल त्याग आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीण महंत को हर संभव मदद का भरोसा देकर अन्न-जल ग्रहण करने को मनाने में जुटे हैं, लेकिन महंत ने गाय की बरामदगी होने तक अन्न जल त्यागने की ठान ली है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि गाय एवं बछिया की खोज में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed