{"_id":"63ad9d5c4c9e6f0d3661e80e","slug":"mahalakshmi-s-cheers-echoed-in-the-vine-forest-as-soon-as-the-curtain-opened-mathura-news-mtr52700706","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महालक्ष्मी मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महालक्ष्मी मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
मांट। पौष माह के चौथे बृहस्पतिवार को बेल वन स्थित महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।
बुधवार से श्रद्धालुओं का बेल वन पहुंचना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह मंगला आरती के समय श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। जहांगीरपुर गांव के बेल वन में स्थित महालक्ष्मी मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां महालक्ष्मी भगवान श्रीकृष्ण के महारास में प्रवेश पाने के लिए तपस्या कर रही हैं। श्रद्धालुओं ने यहां लंबी कतार में लग कर महालक्ष्मी के दर्शन किए। मंदिर में खिचड़ी, गजक, रेबड़ी आदि का भोग अर्पित किया।
महालक्ष्मी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश, सचिव धर्मवीर सिंह राघव, गिरधारी लाल, धर्मा आदि ने दावा किया कि मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के एक गेट से प्रवेश व दूसरे से निकास कराया गया। पुलिस के बेहतर प्रबंधन से भक्तों को जाम से नहीं जूझना पड़ा। चार पहिया वाहनों को डांगौली गांव पर ही रोक दिया गया। मेला के दौरान पांच दर्जन से अधिक भंडारों का आयोजन हुआ। इसमें खिचड़ी के अलावा व्यंजन बांटे गए। भंडारे करने वाले गंदगी मेला परिसर में छोड़ गए। भीड़ का फायदा चोरों ने उठाया। एक दर्जन से अधिक लोगों के पर्स, मोबाइल, गले से चेन व कुंडल पार कर दिए। गोरा नगर वृंदावन की नूपुर व हाथरस की कंचन के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। नोएडा की कीर्ति व शांतिनगर मथुरा की मंजू के कान से कुंडल खींच लिए। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।