फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahaakumbh snaan karaane gaeen rodavej kee 15 basen

Mathura News: महाकुंभ स्नान कराने गईं रोडवेज की 15 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
mahaakumbh snaan karaane gaeen rodavej kee 15 basen
मथुरा। महाकुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोडवेज ने इसे ध्यान में रख हर एक घंटे में बस भेजने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को डिपो से 15 बसों में श्रद्धालु स्नान को रवाना हुए। उधर, रेलवे ने भी प्रतिदिन कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि माघ पूर्णिमा से स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एकदम से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अब प्रयागराज में लगा जाम भी खुल गया है ऐसे में बसों के जाने आने का समय भी ज्यादा नहीं लग रहा है। 15 रोडवेज बसों से 710 श्रद्धालु स्नान के लिए गए हैं। सभी को पानी की बोतल देकर रवाना किया गया है। अब स्नान करने जाने वालों में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि बसों को लगातार कुंभ के लिए भेजा जा रहा है। शुक्रवार को 15 बसें गई हैं। रेलवे जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए प्रतिदिन शाम 6 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है, ऐसे में प्रतिदिन ट्रेन में 800 से अधिक श्रद्धालु जा रहे हैं। टिकट काउंटर से प्रयागराज की 450 से अधिक जनरल टिकट खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन कुंभ स्पेशल ट्रेन चल रही है। ट्रेन पूरी भरकर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed