Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Madhya Pradesh CM will participate in Sanatan Ekta Padyatra

Mathura: सनातन एकता पदयात्रा में आएंगे मध्य प्रदेश के सीएम, यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री के भी आने की संभावना

Sat, 15 Nov 2025 08:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Nov 2025 08:20 PM IST
सार

सनातन एकता पदयात्रा में रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM will participate in Sanatan Ekta Padyatra
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए सितारों से लेकर राजनेताओं और संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। अब रविवार को पदयात्रा में शामिल होने  के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आ रहे हैं। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना हैं। इसके अतिरिक्त अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर पदयात्रा में शामिल होने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन


विदित हो कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आ रहे हैं। उनके आगमन से पूर्व मध्य प्रदेश पुलिस ने वृंदावन में डेरा जमा लिया है। सभास्थल का भी निरीक्षण किया गया है। वहां तैयार किए ग्रीन रूम का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा पदयात्रा के अंतिम दिन यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावनाएं हैं। प्रशासन उसी लिहाज से तैयारियों में जुटा है। इसके साथ अभिनेता जुबिन नौटियाल, अनुपम खेर की आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पदयात्रा संयोजक रोहित रिछारिया का कहना है कि दोनों उपमुख्यमंत्री पदयात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। कई और भी राजनेता, अभिनेता सनातन की इस यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed