फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Madhya Pradesh CM mohan Yadav visits at bankebihari temple in Mathura

UP: वृंदावन में सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात, ये स्थल बनेंगे तीर्थ; बांकेबिहारी और राधावल्लभ के किए दर्शन

Thu, 09 Jan 2025 08:13 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Jan 2025 08:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सुबह परिवार के साथ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े धर्मस्थल तीर्थ के रूप में विकसित होंगे।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM mohan Yadav visits at bankebihari temple in Mathura
बांकेबिहारी मंदिर में मुख्यमंत्री माेहन यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी धर्मस्थल तीर्थ के रूप में विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को सुबह परिवार के साथ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बाद में वृंदावन की लस्सी का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन


ये स्थल बनने जा रहे तीर्थ
मंदिर परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि मथुरा में कंस को मारने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में सांदीपनि मुनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जो मार्ग तय किया, उस मार्ग में आने वाले सभी धर्मस्थलों या उन स्थानों का जिनसे श्रीकृष्ण का इतिहास जुड़ा है, उन्हें तीर्थ बनाया जाएगा। इसमें भगवान कृष्ण का शिक्षा एवं धर्म के प्रति अनुराग, सुदामा के साथ उनकी मित्रता का उत्कृष्ट उदाहरण के साक्षी स्थल सहित ऐसे कई स्थल, जिनसे मथुरेश का जुड़ाव रहा है, वह स्थल तीर्थ बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

राधावल्लभ मंदिर में भी दर्शन किए
मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने सीएम को ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला और प्रसाद प्रदान किया। यहां के बाद उन्होंने ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रयाग महाकुंभ सांस्कृतिक प्रतिष्ठान का पर्व चल रहा है। सनातन संस्कृति से दुनिया परिचित हो रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम अयोध्या में अपने जन्म स्थान में विराजे हैं, उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी भव्य मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हों।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भी किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष गीता जयंती और गोवर्धन पूजा भी सरकार द्वारा भव्यता के साथ मनाई गई है। उसी प्रकार सभी त्योहार आनंद के साथ देशभर में मनें। वह बांकेबिहारी से कामना करते हैं कि सामाजिक समरसता, सहिष्णुता एवं धर्म के मार्ग पर चलने की जो भगवान कृष्ण ने प्रेरणा दी है, उसे सभी देशवासी जीवन में धारण करें। इससे पहले वह मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य के दर्शन किए। मंदिर के सेवकों ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय पार्षद नीरज वशिष्ठ व अन्य ने सीएम का स्वागत किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed