फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Made in Pakistan fan found in Radhakund created a ruckus Govardhan police engaged in investigation with LIU

UP: राधाकुंड में मिला  ‘मेड इन पाकिस्तान’ का पंखा, मच गया बवाल; LIU संग जांच में जुटी गोवर्धन पुलिस

Fri, 23 May 2025 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 01:35 PM IST
सार

मथुरा के राधाकुंड में पाकिस्तान में बना हुआ पंखा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Made in Pakistan fan found in Radhakund created a ruckus Govardhan police engaged in investigation with LIU
राधाकुंड में मिला ‘मेड इन पाकिस्तान’ का पंखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के ऱाधाकुंड क्षेत्र में एक ऐसा पंखा मिला, जिस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस और एलआईयू जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले बाद से यूपी के धार्मिक स्थलों में ख़ुफ़िया एजेंसी अलर्ट हैं। बीते दिनों मथुरा के नौहझील में ईंट भट्टों से एलआईयू ने 90 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस और एलआईयू ने ढील डाल दी। वहीं राधाकुंड में आतंक के खिलाफ लोग एकजुट हुए। इन लोगों ने साधुवेश में छिपे घुसपैठी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसएसपी के नाम पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन





इन लोगों ने बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा उपयोग किए जा रहे मेड इन पाकिस्तान लिखे उपकरणों के फोटो ग्राफ दिए। नगर पंचायत के भाजपा सभासद भोला दुबे और भुवनेश शर्मा ने बताया कि राधाकुंड में लंबे समय से साधुवेश में बांग्लादेशी छिपे हुए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी पंखा मिलने की जानकारी मिली है। पंखं कहां से आया इसकी जांच के लिए एलआईयू और गोवर्धन पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed