{"_id":"67ecdd3285e8f81e3309fbde","slug":"luxury-car-and-assistant-commandant-uniform-fell-in-love-after-watching-reels-truth-came-out-after-marriage-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लग्जरी कार और असिस्टेंट कमांडेट की वर्दी...रील्स देख हुआ प्यार, शादी के बाद सामने आया ऐसा सच; टूट गए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लग्जरी कार और असिस्टेंट कमांडेट की वर्दी...रील्स देख हुआ प्यार, शादी के बाद सामने आया ऐसा सच; टूट गए सपने
Wed, 02 Apr 2025 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:16 PM IST
सार
लग्जरी कार और असिस्टेंट कमांडेट की वर्दी में जिस युवक की रील्स देखकर युवती दिल दे बैठी, शादी के बाद उसकी हकीकत ने सारे सपने तोड़ दिए। आरोपी धोखेबाज निकला। उसने अर्द्धसैनिक बल की वर्दी पहनकर युवती को जाल में फंसाया। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने की भी जानकारी हुई।
विज्ञापन
आरोपी की वर्दी में तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की युवती के भाई की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे विवाह रचाने वाले फर्जी असिस्टेंट कमांडेट को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील्स और फोटो डालकर महिलाओं को फंसाता है। इतना ही नहीं आरोपी सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी भी करता है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर शोषण करने और सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया था। इसके अलावा प्रयागराज में भी ठगी का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी आनंद शाही ने बताया है कि तभी से प्रयागराज और मथुरा पुलिस आरोपी की तलाश में टीमें जुटी थी। रविवार रात को आरोपी किसी काम से मथुरा घूमने के लिए आया था। इस दौरान पुलिस ने सोमवार रात सौंख रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
ये भी पढ़ें - UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस का स्टीकर लगी एक ब्रिजा कार, एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट का आइकार्ड, सीआरपीएफ यूनिफार्म बेल्ट, नेम प्लेट बोर्ड, यूपी पुलिस की कैप, दो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, नौ एटीएम कार्ड, एक दर्जन व्यक्तियों के आधार कार्ड, दो लैपटॉप, लैपटॉप में बड़ी संख्या में फौज के जवान और अधिकारियों के फोटो, आधारकार्ड, स्वयं की वर्दी में फोटो आदि बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें - हादसा या साजिश: तीसरे मंजिल से गिरी विवाहिता, मौत से मचा कोहराम...पति पर इसलिए है शक; पुलिस जांच में जुटी

इंश्योरेंस कंपनी में है एजेंट
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रयागराज में एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट का काम करता है। बीमा कराने के लिए पुलिस और अद्धसैनिक बल के विभिन्न कैंप में विजिट करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अर्द्धसैनिक बल, आरपीएफ आदि में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी की बात स्वीकार की है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी पहचान प्रयागराज के थाना कुरौव के लौवा कोना निवासी हरीश कुमार उर्फ सौरभ श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना को पढ़ा देंगे इतिहास...12 अप्रैल की चुनौती स्वीकार, दलित संगठनों ने किया ये एलान; सपा सांसद का समर्थन

महिलाओं को फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वर्दी में डालता था रील्स
पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह फोर्स की वर्दी पहनकर फोटोग्राफ्स और वीडियो बना सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाता था। इसके बाद पुलिस या फॉर्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करता था। कई महिलाओं को झांसा देकर उनसे शादी करने का लालच देकर शोषण करने की भी बात स्वीकार की है। आरोपी खुद दो बेटियों का बाप है। आरोपी का परिवार प्रयागराज में ही रहता है।