फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lumpy outbreak in Managarhi 5 cattle dead dozens sick

Mathura News: मानागढ़ी में लंपी बीमारी का प्रकोप, 5 गोवंशों की मौत, दर्जनों बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lumpy outbreak in Managarhi 5 cattle dead dozens sick
नौहझील। क्षेत्र के गांव मानागढ़ी में लंपी त्वचा रोग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बीते तीन से चार दिनों के भीतर इस बीमारी की चपेट में आकर एक के बाद एक पांच गोवंशों ने दम तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में अभी भी लगभग दो दर्जन से अधिक गोवंश इस बीमारी की गिरफ्त में हैं। पशुपालकों का आरोप है कि पशुपालन विभाग को समय रहते सूचना देने के बावजूद टीकाकरण नहीं कराया गया, जिससे बीमारी फैलती चली गई। लाचार किसान अब देसी नुस्खों और अपंजीकृत डॉक्टरों के सहारे अपने मवेशियों की जान बचाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव के किसान सर्वेश चौधरी ने बताया कि लंपी के कारण पशुपालक किशोर सेठ, होशियार, कृपाल, मनपाल और हरवीर के एक-एक गोवंश की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके खुद के घर में एक गाय और बछड़ा लंपी से पीड़ित हैं, जिनका वे घर पर ही देसी इलाज कर रहे हैं। वहीं सुभाष चौधरी, सतीश, संतवीर सिंह, गल्ली महाशय, अरविंद, सोलू, वेदन सिंह और अरुण सहित कई ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नौहझील पशु चिकित्सालय में पहले ही शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन जब तक विभागीय टीम जागी, तब तक बीमारी पूरे गांव में पैर पसार चुकी थी। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चौधरी ने बताया कि मानागढ़ी में दिन-ब-दिन लंपी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल से तुरंत मदद न मिलने के कारण किसान अपंजीकृत डॉक्टरों से महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित पशुपालक हरवीर सिंह ने बताया कि मेरी गाय की आंख के सामने मौत हो गई। पशु विभाग की टीम तब पहुंची जब बीमारी घर-घर फैल गई। अब जाकर टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि पहले बचाव किया जा सकता था। पशु चिकित्सालय नौहझील पर तैनात वेटरिनरी फार्मासिस्ट पीएम शर्मा ने विभागीय लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि गांव में अब तक तीन बार वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा चुका है। वर्तमान में भी पुष्पेंद्र, हरवीर सिंह और देवेंद्र की टीम मानागढ़ी, खाजपुर तथा मडुका में लगातार टीकाकरण और उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed