फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loveres body find in well

परिवारों में अच्छे रिश्ते से चढ़ा युवक-किशोरी का प्रेम परवान

Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
loveres body find in well
फोटो-68 योगेश के घर एकत्रित महिलाएं। - फोटो : MATHURA
मथुरा। बरसाना के गांव कमई में प्रेमी युगल के उठाए गए कदम ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। प्रेमी युगल का घर गांव में 100 मीटर की दूरी पर है। खास यह है कि युवक और किशोरी के परिवारों में काफी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों परिवारों का आपस में काफी आना जाना था। इसी आने जाने और अच्छे संबंधों के चलते युवक और किशोरी में प्रेम परवान चढ़ गया।
विज्ञापन

इसकी भनक दोनों परिवारों को लग गई थी। दोनों के ऐसे कदम पर परिजनों ने फटकारा भी था। कुछ दिन तक युवक और किशोरी ने मिलना छोड़ दिया, पर फिर छुप-छुपकर मिलने लगे। ऐसा बंदिशों के चलते हुआ। दोनों के परिवारों के अच्छे रिश्ते में कोई खटास नहीं आई। दोनों के परिजनों ने सख्ती बरती तो रविवार की शाम सात बजे दोनों घर से भाग निकले और कुएं में कूदकर जान दे दी। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

योगेश की शादी तय होने से दोनों थे परेशान, फिर उठाया कदम
पेशे से टेंपो चालक योगेश का रिश्ता परिजनों ने तय कर दिया था। इसकी भनक किशोरी खुशबू को लग गई थी। खुद योगेश भी अपनी शादी तय होने से काफी व्यथित था। ऐसा होने पर घर में योगेश की लड़ाई भी हुई। उसने खुशबू को समझाया कि शादी तो वह उससे ही करेगा चाहे कुछ भी हो जाए। दोनों से संग जीने और मरने की कसम तक खाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते रविवार की शाम भागने का प्लान तैयार कर लिया। दोनों भागे, पर गांव से 50 मीटर दूर ही पहुंचे। इसके बाद दोनों ने कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के परिजनों ने कोई भी तहरीर थाने पर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि योगेश की शादी तय हो गई थी। उसके बाद दोनों ने भागने का प्लान बनाया था। गांव के प्रधान की कुएं में शव की सूचना को दर्ज किया गया है।
योगेश चलाता था टेंपो, खुशबू पढ़ती थी नौवीं में
छह बहन भाइयों में तीसरे नंबर का योगेश टेंपो चलाता था। सबसे बड़ी बहन रीना, बड़ा भाई मुकेश, छोटा भाई कल्लू, सूरज और छोटी बहन प्रीति है। योगेश के पिता रामहरि गुरुग्राम में टैक्सी चलाते हैं। दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही देरशाम वह भी गांव पहुंच गए। चार बहन भाइयों में सबसे छोटी खुशबू गांव के नंदलाल स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। बड़ा भाई श्यामसुंदर, बड़ी बहन काजल, बड़ा भाई राहुल है। श्यामसुंदर भी योगेश के संग ही टेंपो चलाता था।
ऑनर किलिंग की रही चर्चा
कुएं में प्रेमी जोड़े का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। हर कोई चर्चा कर रहा था कि ऑनर किलिंग में प्रेमी युगल को मारकर कुएं में डाल दिया गया है। पर शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ हो गया कि उन्हें किसी ने मारा नहीं, बल्कि खुद ही कुएं कूदकर जान दी है। सूचना पर एसपी देहात श्रीश चंद, सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय समेत पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।

कुएं डूबने से हुई युवक और किशोरी की मौत
युवक और किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह साफ हो गया कि डूबने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल कमई गांव में माहौल शांत है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed