फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lover murdered girlfriend

साथियों के संग की थी प्रेमिका की हत्या

Fri, 16 Aug 2019 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Lover murdered girlfriend
मथुरा। नेहा हत्याकांड के पकड़े गए आरोपियों के बारे जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर चलती जायलो गाड़ी में ग्रेटर नोएडा में डाटा केबल से गला घोंटकर नेहा खंडेलवाल की हत्या उसके प्रेमी ने अपने साथियों संग की थी। नेहा की चीख एक्सप्रेसवे पर न सुनाई दे, इसके लिए गाड़ी के म्यूजिक सिस्टम की आवाज बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

सुरीर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमी संग दो हत्यारोपियों को पकड़ा है। जबकि तीसरे की तलाश है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि सीओ मांट विनय सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने हत्यारोपी गुलशन कटारा निवासी हनुमान नगर, बोदला आगरा, डिंपल मथुरिया निवासी लोकेंद्रपुरी घड़ी भदौरिया आगरा को पकड़ा है।
विज्ञापन

गुलशन कटारा की मुलाकात मथुरा में नेहा से हाइट्स कंप्यूटर सेंटर पर साल 2016 में हुई थी। यहां से दोनों में प्रेम हो गया। साल 2017 में गुलशन की शादी हो गई। उसने ये बात छुपाई, पर कुछ दिन बाद जब उसे इसका पता लग गया तो पत्नी छोड़ने का दबाव बनाने लगी। प्रेमी ने आखिर प्रेमिका को ठिकाने लगाने का प्लान तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से गाड़ी में लेकर चले प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। उसके साथ गाड़ी का चालक जीतू निवासी सराय काले खां दिल्ली व डिंपल मथुरिया था। युवती का शव 11 अगस्त को एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव हरनौल (माइल स्टोन-92) के पास मिला था। मृतका की चप्पल और बैग डेढ़ किलोमीटर आगे मिली, जो कि पुलिस ने बरामद कर ली है। मृतका का मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं लगा है। डेबिट कार्ड से हत्यारोपियों ने 85 हजार रुपये मृतका के खाते से निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed