फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Ranganath came out on Garuda vehicle made of gold in Mathura

Mathura: सोने से बने गरुड़ वाहन पर निकले भगवान रंगनाथ, चहुंओर गूंजे जयकारे; देखें वीडियो

Wed, 19 Mar 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 10:20 AM IST
सार

रंगनाथ के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन यानी बुधवार को भगवान सोने से बने गरुड़ वाहन पर विराजमान हुए। स्वर्ण निर्मित गरुड़ वाहन पर विराजमान भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु आनंद में डूब गए। चहुंओर भगवान रंगनाथ के जयकारे गूंजने लगे। 

विज्ञापन
Lord Ranganath came out on Garuda vehicle made of gold in Mathura
सोने से बने गरुड़ वाहन पर निकले भगवान रंगनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में उत्तर भारत के श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भगवान रंगनाथ स्वर्ण निर्मित गरुड़ वाहन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। वहीं शाम को भगवान श्री रंगनाथ हनुमानजी पर विराजमान होकर निकले। इस मौके पर बड़े बगीचा मैदान पर छोटी आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


सुबह भगवान रंगनाथ की सवारी रथ मंडप से प्रारंभ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच यह सवारी पुष्करणी के समीप पूर्वी द्वार पर पहुंची, जहां इसे लगभग एक घंटे तक विराम दिया गया। मान्यता के अनुसार यह परंपरा भगवान के अनन्य भक्त दूधा स्वामी जी से जुड़ी है जो अस्वस्थ होने के कारण एक बार दर्शन के लिए नहीं आ सके थे। तब भगवान स्वयं उनके दर्शन के लिए गए थे। तब से ही इस सवारी को पूर्वी द्वार पर रोकने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रसिद्ध बांसुरी वादक मनोज और शास्त्रीय संगीतज्ञ वासुदेवन श्रीधर ने अपनी कला से भगवान की भव्य आराधना की। वहीं शाम को भगवान हनुमानजी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मोत्सव के इस आयोजन में स्वामी राघवाचार्य, स्वामी धर्माचार्य, स्वामी रघुनाथ, स्वामी पुरुषोत्तम, राजू स्वामी, रंगा स्वामी, देव व्रत मिश्रा समेत अन्य विद्वान व संत उपस्थित रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed