फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Parashurama will be worshiped from house to house on May 14

14 मई को घर-घर में पूजे जाएंगे भगवान परशुराम

Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Lord Parashurama will be worshiped from house to house on May 14
सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 मई को भगवान परशुराम की जयंती घर-घर में धूमधाम से पूजन कर मनाई जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने बताया कि सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान भगवान परशुराम की छवि को लोगों को विगत वर्षों से वितरण कर रहा है, उसी चित्रपट पर समस्त विप्र बंधु अपने घर पर ही व चिह्नित स्थानों पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करेंगे। इसी दिन कोरोना महामारी के खात्मे के लिए भगवान परशुराम जी से प्रार्थना की जाएगी और आहुति दी जाएंगी। जिस प्रकार भगवान परशुराम ने आताताई (अत्याचारियों) का विनाश किया, उसी प्रकार भगवान परशुराम से कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने की प्रार्थना भी की जाएगी। सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि विप्र बंधु कोरोना महामारी के लिए परिवार सहित भगवान परशुराम के सम्मुख प्रार्थना करें। हवन कर घर में ही आहुति दें। बैठक में गरीब विप्रों की ऐसे समय में ज्यादा से ज्यादा सेवा करने का आह्वान किया गया। बैठक में युवा अध्यक्ष पंकज शर्मा, पीपी शर्मा, महेंद्र दत्ताचार्य, दिवाकर आचार्य, अजय शर्मा, सुधाकर आचार्य, अभिषेक गौड़, महिला सभा के अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा, मालती भार्गव, ममता भारद्वाज, उमा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed