फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Jagannath recovered, will give darshan today by riding in a chariot

Mathura News: भगवान जगन्नाथ हुए स्वस्थ, आज रथ में सवार होकर देंगे दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath recovered, will give darshan today by riding in a chariot
वृंदावन (मथुरा)। अधिक स्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ 15 दिन बाद स्वस्थ होकर मंगलवार को रथ में सवार होकर दर्शन देंगे। मंदिरों में तैयारियां कर ली गई हैं तो भक्त भी दर्शन को लालायित हैं। रथ मार्गों पर रंगोली सजाकर आराध्य के प्रति अपना समर्पण भाव प्रकट करेंगे।
विज्ञापन


चैतन्य विहार स्थित ठाकुर राधा विनोद बिहारी मंदिर से अपराह्न तीन बजे यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में हुई बैठक में मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक त्रिदंडी स्वामी निमि गोस्वामी ने बताया कि यात्रा पंचकूला, बुर्जा, केशव धाम, प्रेम मंदिर, सौ फुटा रोड, पापड़ी चौराहा होते हुए मंदिर पर समाप्त होगी। कीर्तन दल का नेतृत्व नर्सिंह प्रभु द्वारा किया जाएगा। यात्रा संयोजक प्रदीप बनर्जी ने बताया कि इस दौरान भंडारे का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सप्त देवालयों में शामिल श्रीराधा दामोदर मंदिर में ठाकुरजी आम के बंगले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। आश्रम परिसर में रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी की अध्यक्षता में छप्पन भोग और भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। साधु-संत एवं वैष्णव सेवा की जाएगी। वहीं जगन्नाथ घाट स्थित मंदिर से निकाले जाने वाली यात्रा में सुभद्रा और बलभद्र के साथ ठाकुरजी रथ में सवार होकर निगम चौराहा, गोपीनाथ बाजार, ब्रह्म कुंड होते हुए ज्ञान गुदड़ी पहुंचेंगे। यात्रा तीन बजे शुरू होगी। वहीं श्यामसुंदर, गोपीनाथ, गोविंद देव जी और मदनमोहन मंदिर से भी यात्रा निकलेगी। राधारमण मंदिर में ठाकुरजी चांदी के रथ में सवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed