फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot with the son of bussinessman on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर कारोबारी के बेटे को अगवा कर लूटपाट

Sun, 16 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 16 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
loot with the son of bussinessman on yamuna expressway
गौरव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के कार सवार पांच बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के बेटे को अगवा कर 2.44 लाख रुपये, लैपटॉप और कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर लुटेरे मारपीट कर उसे वृंदावन के पास फेंक गए। सूचना पर पहुंचना तो दूर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मामला अफसरों के संज्ञान में आने पर राया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


राया के रेतिया बाजार निवासी अमरनाथ अग्रवाल की बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अमरनाथ का बेटा गौरव अग्रवाल (32) कपड़े खरीदने दिल्ली जा रहा था। उसके पास 2.44 लाख रुपये थे। गौरव अग्रवाल दिल्ली के लिए बस पकड़ने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर पहुंचे तो आगरा की तरफ से काले रंग की आल्टो कार उनके पास आकर रुकी।
विज्ञापन


कार से उतरे पांच बदमाशों ने उसे कार में डाल लिया और फिर यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार में लुटेरों ने गन प्वाइंट पर गौरव से 2.44 लाख रुपये, लैपटॉप, सोने की अंगूठी, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी लूट लिए। विरोध करने पर पीटा और वृंदावन कट के समीप उसे फेंक गए। इसी दौरान यहां से एक गाड़ी गुजरी जिसे गौरव ने इशारा करके रुकवाया और फोन करके परिजनों को सूचना दी।  पीड़ित थाना मांट पहुंचा तो पुलिस ने राया थाने का मामला बताकर उसे टरका दिया। राया पुलिस भी उसे टरकाने में लगी थी, लेकिन उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed