फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot crime in gas agency

गैस एजेंसी में घुसकर कैशियर से 1.40 लाख लूटे

Tue, 21 Jan 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
loot crime in gas agency
मथुरा। महावन की गैस एजेंसी में सोमवार को बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैशियर से 1.40 लाख रुपये लूट लिए। दोपहर करीब 3:30 बजे हुई महावन में गौशाला रोड स्थित गैस एजेंसी पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

महावन में गौशाला रोड पर शिवांगी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 3:30 बजे यहां पर आधा दर्जन कर्मचारी एजेंसी पर अंदर काम कर रहे थे। कैशियर सदर बाजार निवासी दानिश गेट के निकट बैठकर कैश गिन रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने कैशियर पर तमंचा तान दिया और थैला लूट कर ले गए। थैला में 1.40 लाख रुपये रखे थे। वारदात कर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की सूचना कैशियर ने एजेंसी के मालिक तथा कर्मचारियों को दी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, परंतु सफलता नहीं मिल सकी। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही। थानाध्यक्ष शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल दानिश से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे थे खराब
जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े थे। पुलिस की मानें तो शनिवार को ही सीसीटीवी कैमरे खराब हुए हैं। इससे वारदात में कर्मचारियों के संलिप्त होने की भी आश्ंाका लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed