फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lokayukta's team reached to investigate allegations of corruption on former chairman

Mathura News: पूर्व चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को पहुंची लोकायुक्त की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta's team reached to investigate allegations of corruption on former chairman
कोसीकलां (मथुरा)। पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर द्वारा पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के आरोपों के मामले में लोकायुक्त की जांच टीम शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची। टीम ने चार घंटे से अधिक समय तक पत्रावलियों का बिंदुवार अवलोकन किया। साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। जरूरत पड़ी तो जांच टीम पत्रावलियों को मथुरा भी मंगा सकती है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व एक शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त को पत्र भेजकर पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया, वहीं राज्य वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि को मनमाने तरीके से खर्चा किया। जिससे कर्मचारियों का करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये अवशेष हैं। आरोप था कि ठेकेदारों एवं स्थानीय दुकानदारों का करीब दो करोड़ रुपये कर्ज पालिका पर हो गया।
विज्ञापन


कई बार शिकायतें करने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने तीन अप्रैल को जारी पत्र में पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने डीएम को निर्देश देते हुए 19 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा था। लेकिन निकाय चुनाव के चलते जांच लंबित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इस मामले में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी की टीम नगर पालिका कार्यालय पहुंची। जहां चार घंटे तक टीम ने पत्रावलियों का गहन निरीक्षण किया। टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा की गई 11 बिंदुओं पर जांच की। टीम के सदस्यों का कहना था कि वह जल्द ही जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को भेजेंगे। अगर जरूरत हुई तो पत्रावलियों को मथुरा भी तलब किया जाएगा। पत्रावली जांच के बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण भी किया और देखा कि कहां और किस प्रकार कामों में अनियमितताएं बरती गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed