फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lok Sabha Election: Boxer Vijender Singh backed down against bjp mp Hema Malini from mathura lok sabha

Lok Sabha Election: हेमा मालिनी को टक्कर देने वाले बॉक्सर विजेंदर हटे पीछे, भाजपा ने रातोंरात पलट दी बाजी

Wed, 03 Apr 2024 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 03:54 PM IST
सार

Lok Sabha Election: हेमा मालिनी को टक्कर देने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह पीछे हट गए हैं। भाजपा ने रातोंरात बाजी पलट दी है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Boxer Vijender Singh backed down against bjp mp Hema Malini from mathura lok sabha
बॉक्सर विजेंदर और हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले तक मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हेमा मालिनी को टक्कर देने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस का पूरा खेल बिगाड़ दिया है। अब वह भाजपा के पाले में आ गए हैं। बुधवार को उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसे कान्हा की नगरी ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
विज्ञापन

जाट वोटों को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने खेली थी बाजी

बताते चलें कि मथुरा से दो बार सांसद रहीं और सिने स्टार हेमामालिनी के ग्लैमर की काट करने के लिए कांग्रेस से अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा थी। कांग्रेस से चार दिन पहले विजेंदर सिंह को मथुरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। ताकि जिले के जाट बाहुल्य मतदाताओं को भी आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, अब बाजी पलटते दिख रही है। ज्ञात हो कि इंडिया गठबंधन में मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां से लोकसभा चुनाव 2014 में हेमामालिनी ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को करीब तीन लाख वोटों से हराया था
विज्ञापन

पलटती दिख रही बाजी

वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने रालोद के ही कुंवर नरेंद्र सिंह को रिकॉर्ड वोटों से हराया था। वह भी तब जब मथुरा को रालोद का ही गढ़ माना जाता रहा है। जबकि, कभी बेहतर जनाधार वाली पार्टी रही कांग्रेस पिछले कई चुनावों में हाशिए पर चली गई, लेकिन विजेंदर सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के बाद मुकाबला रोचक दिख रहा था। लेकिन अब बाजी पलटती दिख रही है। 

हाई प्रोफाइल हुई मथुरा सीट

मथुरा संसदीय सीट को हमेशा से ही हाईप्रोफाइल माना जाता रहा है। कभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के कद को देखते हुए तो कभी राजनैतिक समीकरणों के दृष्टिगत। पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार का चुनाव ज्यादा हाई प्रोफाइल हो गया था, जहां हेमामालिनी के मुकाबले कांग्रेस ने अतंर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी को उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed