{"_id":"5eada1978ebc3e903b730bf4","slug":"lockdown-mathura-news-agr4402241166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहे : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहे : कमिश्नर
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर जनपद स्तर पर चल रहे कार्यो की समीक्षा करते कमिश्नर अनिल कुमार
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में आवागमन को पूर्णत: रोका जाये। उन्होंने क्षेत्र में दूध की सप्लाई, सब्जी विक्रेता का कार्य, आवश्यक वस्तुओं की दुकान, मेडिकल स्टोर को लेकर मिल रही शिकायतों की भी जानकारी ली। कहा कि क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रहे।
समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिये कि प्रत्येक क्वारंटीन एवं शेल्टर होम में रजिस्टर मेनटेन किया जाये, जिसमें व्यक्ति के संबंध में पूर्ण जानकारी हो। एडीएम वित्त बृजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में 7 शेल्टर होम हैं, जिसमें 10 से 15 हजार व्यक्तियों को रोका जा सकता है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि कोविड-19 के अतिरिक्त अन्य बीमार व्यक्तियों के लिए बड़े अस्पताल खोले जायें, जिसमें एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाये।
उन्होंने क्वारंटीन किये गये लोगों को पर्याप्त मात्रा में भोजन एवं पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अवगत कराया कि अब तक जनपद में 1219 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। सभी संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया गया है। बैठक में सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ नितिन गौड़, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, उपाध्यक्ष एमवीडीए नगेंद्र प्रताप, पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेे।