फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

कोरोना को लेकर गांवों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

Tue, 07 Apr 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मांट (मथुरा)। अभी तक कोरोना के कहर से बच रहे गांवों पर भी खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पंजाब और हरियाणा से अपने घरों को लौटे मजदूर क्वारंटीन की सीमा रेखा लांघकर खेतों पर काम कर रहे हैं। गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। प्रशासन ने सभी को 14 दिन घरों पर रहने के लिए कहा था। इनके घरों पर नोटिस भी चस्पा किए गए थे। मजदूरों का कहना है कि गेहूं की कटाई न करेंगे तो परिवार को कैसे पालेंगे। शहरों में काम बंद हो गया है तो कम से काम गांव में तो मजदूरी मिल रही है।
विज्ञापन

मांट क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्वालियर, पंजाब और हरियाणा में रोजगार के लिए जाते हैं। लॉकडाउन के बाद तमाम मजदूर अपने गांवों को लौट आए हैं। पांच हजार से भी ज्यादा मजदूर मांट और आसपास के गांवों में पहुंचे हैं। प्रशासनिक टीमों ने स्क्रीनिंग करने के बाद सभी को उनके घरों पर रहने के लिए कहा था। अकेले मांट तहसील में ही 1483 मजदूरों को क्वारंटीन किया जा चुका है। सुबह ही गेहूं कटाई के लिए लोग निकल जाते हैं।
विज्ञापन

इनके घरों पर पोस्टर लगे हैं कि लोग इनसे दूरी बनाकर रखें, लेकिन फिर भी ग्रामीण बेरोकटोक इनके पास आ-जा रहे हैं। मजदूर प्रहलाद का कहना था कि वह दिल्ली में नौकरी करता था। वहां काम बंद हो गया है। अब गांव का ही सहारा है। सोहन सिंह ने बताया कि वह पंजाब से लौटा है, पूरी तरह से स्वस्थ है। लिहाजा घर में रहने से क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed